प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- रेलवे काउंटर से आरक्षित टिकट पर यात्रा बीमा लेने वाले यात्रियों को 27 अक्तूबर से मोबाइल पर नामिनी दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। डिजिटल भुगतान के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बीमा कंपनी एसएमएस भेजेगी। इसमें पॉलिसी नंबर के साथ नामिनी का विवरण भरने का लिंक होगा। यात्री को लिंक खोलकर परिजन का नाम और रिश्ता दर्ज करना होगा। नामिनी दर्ज नहीं होने पर क्लेम के लिए परिजनों को उत्तराधिकार प्रमाणपत्र देना पड़ सकता है। नामिनी दर्ज होने पर जरूरी दस्तावेजों के आधार पर 15 दिनों में क्लेम खाते में आएगा। हादसे के चार महीने के भीतर क्लेम किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- काउंटर से टिकट पर बीमा लिया तो ऑनलाइन भुगतान जरूरी यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रेलवे आरक्षण फॉर्म में जुड़ेगा यात्री बीमा का नया कॉलम, 27 अक्टूबर से पुराना फॉर्म बंद यह ...