काउंटर पर दवा लेने के लिए धूप में खड़ा होना मरीजों की मजबूरी
सीवान, जून 24 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के ओपीडी में आने वाले मरीजों को डॉक्टर के परामर्श के बाद दवा लेने के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दवा काउंटर पर मरीजों व उनके परिजनों के लिए गर्मी में धूप और बरसात में बारिश से बचाव की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों को धूप और बारिश के बीच लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर कई बार लोगों को काफी देर तक धूप में खड़ा रहना पड़ता है। इनकी समस्या की ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं दिखता। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दवा काउंटर पर खड़े मरीज व इनके परिजन धूप से बचने की कोशिश करते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। वहीं, कुछ लोग पास में बने टीन शेड के नीचे खड़े नजर आए।
एक दवा काउंटर का किया जाता है संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.