गिरडीह, दिसम्बर 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के खंभरा स्थित इको पार्क में मारपीट का वीडियो वायरल होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेएलकेएम ने इस घटना की निंदा की है। साथ ही इस घटना में पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। मामले में काउंटर केस किए जाने पर जेएलकेएम में पुलिस के प्रति नाराजगी है। इसके खिलाफ संगठन के द्वारा 21 दिसंबर को बगोदर में लाठी - डंडे के साथ प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा। मंगलवार को ग्रामीणों के साथ संगठन की औंरा में हुई बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष शेख शाहिद ने कहा कि काउंटर केस को खारिज किए जाने की मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष उमेश महतो ने बताया कि ग्रामीणों के साथ संगठन ने बैठक कर प्रतिवाद मार्च निकालने का निर्णय लिया है। बैठक में संगठन के प्रखंड अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.