नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेने ने सोमवार को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह टेस्ट क्रिकेट में विकेट के पीछे 100 शिकार करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें विकेटकीपर बन गए हैं। भारत के कप्तान ऋषभ पंत का कैच लपकने के साथ ही काइल ने ये मुकाम हासिल किया। काइल वेरेने ने जारी टेस्ट सीरीज में पांच शिकार किए हैं। काइल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 122 गेंद में 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में काइल वेरेने विकेट के पीछे 100 शिकार करने वाले पांचवें अफ्रीकी क्रिकेटर हैं। इससे पहले मार्क बाउचर क्विंटन डिकाक, डेविड रिचर्डसन और जॉन वेट ये कारनामा कर चुके हैं। मार्क बाउचर ने टेस्ट में 553, डिकॉक ने 232, डेविड ने 152 और जॉन ने 141 शिकार किए। काइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.