काइफोस्कोलियोसिस मरीज का सफल सिजेरियन
मोतिहारी, जुलाई 21 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। मोतिहारी सदर अस्पताल में पहली बार काइफोस्कोलियोसिस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्भवती महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया है। इस जटिल सर्जरी को डॉ. सुरुचि स्मृति और डॉ. जावेद की टीम ने अंजाम दिया है। 20 जुलाई की शाम चिरैया पनसलवा गांव की माधुरी देवी नामक 9 माह की गर्भवती महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज की लंबाई करीब 3 फीट और वजन मात्र 40 किलो था। जांच में पता चला कि मरीज की रीढ़ की हड्डी काइफोस्कोलियोसिस के कारण बुरी तरह टेढ़ी-मेढ़ी है। इस बीमारी में न तो सामान्य प्रसव संभव था और न ही सिजेरियन आसान था। सबसे बड़ी चुनौती स्पाइनल एनेस्थीसिया देना था। अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम गठित की।
सर्जरी की जिम्मेदारी सिजेरियन की जिम्मेदारी स्त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.