हरिद्वार, अप्रैल 10 -- राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर लौटे उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान मनोज परमार का वेद मंदिर आश्रम में सम्मान किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने उनका अभिनंदन करते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मनोज परमार ने बताया कि गुवाहाटी (असम) में आयोजित द्वितीय पैरालॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में टीम ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी कप्तानी में टीम पहले भी दो बार इंडियन व्हीलचेयर प्रीमियर लीग का खिताब जीत चुकी है और वह अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस मौके पर कुंवरपाल प्रधान, गुरबाज, युधिष्ठिर वालिया, राहुल शर्मा, श्रवण चौहान, सतीश चौहान, अंकित चौहान, अंकित चौधरी, आदर्श क...