सहारनपुर, मार्च 18 -- सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार राशि की घोषणा की गई है। इसी क्रम में सहारनपुर जनपद के मानकपुर गांव निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी पृथ्वी ठाकुर को बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर 50 हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिल रही है कि वे खेलों में आगे बढ़कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.