बलिया, अगस्त 3 -- बलिया, संवाददाता। बरेली में आयोजित 74 वीं उत्तर प्रेदश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की पुरूष फुटबाल टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। टीम के यहां पहुंचने पर रविवार को एसपी ओमवीर सिंह ने सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी हैं, बल्कि ये पुलिसकर्मियों में टीम वर्क और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है। कहा कि पुलिस का काम चुनौतीपूर्ण है और ऐसे आयोजन मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों ने पेशेवर खेल भावना का परिचय दिया है।बताया जाता है कि वाराणसी जोन की टीम पिछले तीन से पुलिस लाइन हर दिन अभ्यास करती रहीं। इसका नतीजा यह हुआ कि 20 जुलाई से 24 जुलाई तक बरेली जनपद में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता प्रतिभाग करनें वाली जोन की...