बागपत, जनवरी 16 -- बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को स्वागत समारोह आयोजित किया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप ढाका ने बताया कि नोएडा की गौतमबुद्धनगर विश्वविद्यालय में दो से 10 जनवरी तक चली 9वीं एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियागता हुई। महाविद्यालय की एमए भूगोल की छात्रा स्नेहा चौधरी ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय पहुंचने पर छात्रा का स्वागत किया। महाविद्यालय के डॉ. उधम सिंह, डॅ. सुनील चौहान, डॉ. बबली चौहान ने उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर वुरुण चौहान, डॉ. तरुण, शूटिंग को शेखर चौधरी, गुरदास सिंह, जगत सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...