कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें
अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 8, 9 व 10 जून को आयोजित होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 के मद्देनजर रेलवे ने अलीगढ़ जंक्शन पर विशेष तैयारियां की हैं। प्रयागराज मंडल ने परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए यात्रा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए व्यापक व्यवस्था लागू की है। रेलवे प्रशासन के अनुसार अलीगढ़ जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त रेक उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल परीक्षा विशेष (एग्जाम स्पेशल) ट्रेनों का संचालन किया जा सके। इसके अलावा भीड़ बढ़ने की स्थिति में कुछ नियमित ट्रेनों का विस्तार, अतिरिक्त ठहराव अथवा उनके संचालन समय में बदलाव भी किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- UP Constable Exam: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा से 30 मिनट पहले बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.