कांस्टेबल के मोबाइल फोन से कहा था- मैं जज बोल रहा हूं ,सुकेश को जल्द जमानत दें
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- दिल्ली की एक अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर निचली अदालत के एक विशेष न्यायाधीश पर दबाव डालने के मामले में दोषी करार दिया है। मामला अप्रैल 2017 का है। सुकेश एक भ्रष्टाचार मामले में पुलिस हिरासत में था। अभियोजन के मुताबिक, उसने पुलिस कांस्टेबल मंजीत के मोबाइल फोन तक पहुंच हासिल की। उससे तत्कालीन विशेष न्यायाधीश पूनम चौधरी के सरकारी लैंडलाइन और निजी मोबाइल पर फोन किया, जो उसके खिलाफ चल रहे मामले की सुनवाई कर रही थीं। आरोप था कि पहले उसने सुप्रीम कोर्ट में तत्कालीन न्यायाधीश के निजी सचिव के तौर पर पहचान बताई और बाद में खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताते हुए सुकेश को जमानत देने के लिए दबाव बनाया। इतना ही नहीं, जमानत नहीं देने पर न्यायिक अधिकारी को उनके पेशेवर भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की धमकी भी दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.