मधुबनी, अप्रैल 17 -- राम शरण साह मधुबनी। पुलिस कांस्टेबल विकास सिंह 40 वर्ष की शुक्रवार शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। खबर मिलते ही मधुबनी में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस महकमा शोक में डूब गया। विकास के परिजन मधुबनी से राजगीर के लिए रवाना हो गए। विकास सिंह के असामयिक निधन पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। मधुबनी लाइन डीएसपी जितेन्द्र प्रसाद, पुलिस कांस्टेबल ललित तनूजा आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने व्यवहार के लिए हमेशा लोगों के दिल में रहेंगे। एसपी ने बताया कि आठ महीने पूर्व मधुबनी से विकास सिंह का लखीसराय जिला पुलिस बल में स्थानांतरण हुआ था। फिलहाल वह राजगीर में ट्रेनिंग कर रहा था। परिवार के सदस्य मधुबनी में रह रहे थे। घटना की सूचना पर परिजन राजगीर के लिए रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्त...