कांस्टेबल की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चे हुए बेसहारा
अंबेडकर नगर, जून 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के हाजीनगर मोहल्ले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। सर्विलांस सेल में कार्यरत कांस्टेबल सौरभ पांडे की पत्नी ज्योति पाण्डेय (28) ने किराये के मकान में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मूल रूप से मऊ जनपद के रेकवाडीह, सरायलखनडीह निवासी ज्योति अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ हाजीनगर मोहल्ले में किराये पर रह रही थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे किसी पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में आकर उन्होंने यह दुखद कदम उठाया। घटना की जानकारी होते ही दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.