नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की गोली से मारे गए युवक के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। सांसद मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत के साथ विधायक पवन शर्मा, चंदन चौधरी और पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा सहित प्रतिनिधिमंडल उत्तम नगर स्थित दिवंगत पांडव कुमार के आवास पर उनकी मां मीणा देवी, पिता गणेश कुमार सिंह से मुलाकात की। मनोज तिवारी ने कहा कि पीड़ित परिवार बिहार के खगड़िया से है। पूर्वांचल समाज दिल्ली की अर्थ व्यवस्था व सामाजिक संरचना की रीढ़ की हड्डी है। जो कोई बिहार, झारखंड या पूर्वी उत्तर प्रदेश से आ कर दिल्ली में कार्यरत मेहनतकश परिवारों के प्रति भेदभाव करेगा भाजपा सरकार उसके प्रति सख्त कार्रवाई करेगी। यह भी पढ़ें- बिहारी युवक की हत्या पर ऐक्शन में बिहार पु...