भदोही, मार्च 6 -- भदोही, संवाददाता। होली पर्व के दिन लोगों ने हुडदंग संग मारपीट किया। इसी कड़ी में ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट किया, इसके कारण अफरा-तफरी का आलम रहा। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पचलौरिया गांव में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। लवकुश यादव, प्रियांशु यादव तथा राजेश यादव को मेडिकल परीक्षण के लिए हेड कांस्टेबल प्यारचन्द्र राम, कांस्टेबल अरविन्द कुमार लेकर महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल ज्ञानपुर ले गए थे। उसी दौरान अस्प्ताल परिसर में आदित्य मौर्या उर्फ राजन निवासी ग्राम पूरेगोसाईदास, राजकुमार यादव निवासी पचलौरिया, दीपक प्रजापति निवासी पुरानी बाजार, गोपीचन्द्र यादव निवासी पचलौरिया, साहिल अंसारी निवासी हाजीपुर बिहार, रमेश याद...