कांशीराम योजना के आवास हुए जर्जर, रहने वालों की बढ़ी मुश्किलें
अमरोहा, मई 21 -- गजरौला, संवाददाता। शहर के नाईपुरा में कांशीराम आवास योजना के तहत बने आवास अब जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। आवासों की दीवारों में दरारें आ गई हैं, कई जगह छत का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है, जबकि बरसात के दौरान पानी टपकने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आवासों में रहने वाले लोगों का कहना है कि आज तक एक बार भी कालोनी की मरम्मत नहीं हो सकी है।
कांशीराम आवासीय कालोनी की स्थिति कांशीराम आवासीय कालोनी पूर्ववर्ती बसपा सरकार में बनी थीं। गरीब लोगों को कालोनी में आवास आवंटित किए गए थे। कालोनी में 84 परिवारों के रहने की व्यवस्था है। परिवार आवासों में रह रहे हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाएं उन्हें नहीं मिल रही हैं। कालोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि भवन जर्जर हालत में हैं। इसके अलावा अन्य भी कई सुविधाएं ऐसी हैं, जो मिल नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.