लखनऊ, मार्च 15 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कांशीराम की 92वीं जयंती प्रदेश से लेकर जिला मुख्यालयों पर मनाई गई। अखिलेश ने दिए संदेश में कहा है कि कांशीराम भारतीय राजनेता और समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय समाज में बहुजनों को सम्मानजनक स्थान दिलाया।कांशीराम ने 1971 में बामसेफ और 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। दलित भाइयों में आत्मसम्मान की भावना भरने में उन्होंने अथक प्रयास किए। राजनीति में उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाया। सरकारी नौकरियों में कार्यरत और दलित समाज के संपन्न् तबके को जोड़कर उन्होंने बहुजन समाज की मदद का रास्ता निकाला। कांशीराम और मुलायम सिंह यादव के बीच 1991 में गठबंधन से प्रदेश की राजनीति में दलित और पिछड़े वर्ग के बीच नए संबंध बने और राज्य में मिलीजुली सरकार बनी। समाजवादी पार्टी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.