गाजीपुर, मार्च 15 -- गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से कांशीराम की जयंती पीडीए दिवस के रूप में शहर मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में मनाई गई। इस दौरान पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत ने समाजवादी गीत से किया। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने कहा कि अपनी प्रगतिशील सोच से कांशीराम ने समाज को नई दिशा दी। उनकी मंशा के अनुसार बहुजन समाज को संगठित होने की जरूरत है। यदि हम संगठित होकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई नहीं लड़े और तानाशाह भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल नहीं किया तो न हमारे हक- अधिकार बचेंगे न संविधान और लोकतंत्र। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि कांशीराम दलितों पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने बहुजनवाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.