मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के लोहिया ट्रस्ट स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को बसपा के संस्थापक कांशीराम की 92वीं जयंती और पीडीए दिवस जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्व.कांशीराम को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए कांशीराम का संघर्ष, सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा। 15 मार्च 1934 को पंजाब के रूपनगर में जन्मे कांशीराम ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान और राजनीतिक लामबंदी के लिए काम किया। उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर दलित और पिछड़े समाज को जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.