रामपुर, मार्च 14 -- जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम के आवास लक्ष्मी नगर में मीटिंग का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुरादाबाद मंडल जॉन प्रभारी देवेंद्र भारती दूसरे मुरादाबाद मंडल जॉन प्रभारी हरद्वारी लाल सागर उपस्थित रहें। मीटिंग का उद्देश्य सेक्टर कमेटी और बूथ कमेटी को दुरुस्त करके आने वाले शनिवार को संस्थापक माननीय कांशीराम का जन्मदिन मनाया जाऐगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगो को नोएडा ले जाने की रूप रेखा तैयार की गई। इस अवसर पर मंडल जॉन प्रभारी शांति प्रसाद सागर, ज्ञान प्रकाश बौद्ध, जिला उपाध्यक्ष हबीबुर रहमान, जिला महासचिव नवनीत यदुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, जिला सचिव जगेश शरण, विधानसभा अध्यक्ष शैंकी सागर, सुशील सागर, राकेश सागर आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...