देवरिया, मार्च 12 -- देवरिया। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 13 मार्च को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हाल लखनऊ में समारोह का आयोजन किया है।इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे। पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ के लिए गुरुवार की शाम रवाना होंगे। यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस के प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि कांशीराम ने दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी, लेकिन अब बहुजन समाज पार्टी उनकी राह से भटक गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...