उन्नाव, मार्च 15 -- उन्नाव। कांशीराम मोहल्ला में कांशीराम की जयंती पर शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. कुशवाहा और अखंड प्रताप सिंह ने शिविर में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क प्रदान कीं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कांशीराम की जयंती पर कांग्रेस पार्टी पूरे जनपद में ऐसे शिविर आयोजित करेगी, ताकि निराश्रित और गरीब लोगों को चिकित्सा सुविधा एवं मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर हनुमत सिंह, शिवम, मनोज कुमार, राधा सिंह, पंकज, अशोक कुमार, सबीना और कमला नाजिम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.