पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामाजिक न्याय मंच के तत्वावधान में सोमवार को रंगभूमि मैदान के निकट स्थित मंच कार्यालय में बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अम्बेडकर सेवा सदन के पूर्व अध्यक्ष सह रविदास विकास मंच के संयोजक जिनन्नत लाल राम ने कांशीराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित प्रसिद्ध पुस्तक "एनिहिलेशन ऑफ कास्ट" पढ़ने के बाद कांशीराम के विचारों में बड़ा परिवर्तन आया और उन्होंने अपना पूरा जीवन दलित, पिछड़े और वंचित समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.