कांशीराम जयंती पर सपा ने मनाया पीडीए दिवस
शाहजहांपुर, मार्च 16 -- बहुजन नायक कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर रविवार को महानगर के ईदगाह रोड स्थित कोहिनूर मैरिज लॉन में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके विचारों पर चर्चा की। कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कांशीराम के सामाजिक और राजनीतिक योगदान पर विचार व्यक्त किए। पूर्व एमएलसी अमित यादव ने जिलाध्यक्ष तनवीर खान को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर पीडीए की विचारधारा को मजबूत करने का कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.