कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रविवार को पीडीए दिवस के रूप में मनाई। सपा नगर और ग्रामीण इकाइयों ने नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी। सपा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला ने कहा कि मान्यवर कांशीराम का दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज के अधिकारों को दिलाने में लंबा संघर्ष और बड़ा योगदान है। उनके बताए रास्ते पर यह संकल्प दोहराया जाएगा। पूर्व सांसद राजाराम पाल ने बताया कि उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांशीराम के साथ की और उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए। जिला महासचिव जितेन्द्र कटियार, पूर्व विधायक सतीश निगम, फतेह बहादुर सिंह गिल, निर्भय सिंह यादव, मगन सिंह भदौरिया, नसीम रजा, श्याम सुन्दर यादव, रघुनाथ सिंह यादव, किशन ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.