शाहजहांपुर, मार्च 16 -- लोधीपुर में रविवार को कांशीराम की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और विचारधारा पर चर्चा की। कार्यक्रम में सुमित कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी ददरौल प्रदीप सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। जिला प्रवक्ता विजेंद्र सिंह ने कहा कि बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशों के अनुसार गांव-गांव तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर सुधीर कुमार शास्त्री, वीरेंद्र सिंह, विमलेश गौतम, शाहिद, दीपक कुशवाहा और राजू गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...