कौशाम्बी, मार्च 15 -- चायल विधानसभा के नगर पंचायत चरवा स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के कैंप कार्यालय में रविवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा कांशीराम की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को फल, मिठाई और दवाइयों का वितरण किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि कांशीराम एक महान दलित नेता थे, जिन्होंने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को संगठित कर उन्हें राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम का मानना था कि राजनीतिक सत्ता ही वह मास्टर चाबी है, जिससे सभी ताले खुलते हैं। जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी का उनका नारा आज भी सामाजिक बराबरी की दिशा में प्रेरणा देता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.