अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़, संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह के खैर बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में 15 मार्च को सुबह नौ बजे नोएडा स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर आयोजित बसपा संस्थापक कांशीराम के जन्म दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। अलीगढ़ मंडल प्रभारी एड. अशोक सिंह ने सभी विधानसभा कमेटियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को बसों व निजी वाहनों से कार्यक्रम में लेकर पहुंचें। जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने कहा कि वे सेक्टर और बूथ स्तर तक संपर्क कर नोएडा जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर जिला कमेटी को सौंपें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में सक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.