कांशीराम को श्रद्धासुमन अर्पित करने बसपाई जाएंगे लखनऊ
कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर। बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले विधानसभा क्षेत्र बिठूर की बैठक बिधनू में हुई। सेक्टर बूथ कमेटी के गठन की समीक्षा की गई। जनाधार बढ़ाने एवं शेष गठन को जल्द से जल्द पूरा करने के साथ ही 9 अक्टूबर-2026 को कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर उनके स्मारक स्थल लखनऊ पहुंच कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सपा-भाजपा छोड़कर आए आशीष पाल, जीत लाल कुशवाहा, राम तिवारी अपने समर्थकों के बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए। यहां पूर्व मंडल प्रभारी राम नारायण निषाद, नत्थू लाल दिवाकर, राम चन्द्र, नरेश कुरील, अजीत तिवारी धर्मेंद्र गौतम रहे। यह भी पढ़ें- बहुजन समाज पार्टी की नीतियों में जतायी आस्था, ली सदस्यता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.