सहरसा, मार्च 16 -- सहरसा, नगर संवाददाता। लोजपा आर जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कांशीराम की 92 जयंती आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम के जीवन को बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लिखी पुस्तक इन रिलीजन ऑफ कॉस्ट ने वैज्ञानिक की नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया। उन्होंने 6743 जातियों में बांटे गए लोगों को जोड़कर बहुजन समाज का निर्माण किया। आजीवन अविवाहित रहकर समाज के लिए खुद को समर्पित कर दिया और दलित राजनीति को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी। कांशीराम साहब का नारा था वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। वंचित वर्गों को राजनीतिक सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में संदीप पासवान, सुशील पासवान, रश्मि सोरेन, रतन कुमार शाह, नरेश गुप्ता, संजय कुमार पासवान, मनीष शर्मा, नरेश मिस्त्री, कमलदेव शर्मा, फुलेश्वर रजक, आनंद रंजन,...