हल्द्वानी, मार्च 15 -- रामनगर। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर डॉ. अंबेडकर समारोह समिति की ओर से नगरपालिका परिषद रामनगर में सभा हुई। समिति के संयोजक रेवीराम खेरिया की अध्यक्षता में काशीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। समिति के लोगों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट विनोद अंजान ने किया। इस दौरान किशोरी लाल, नन्द राम, मदन राम, देव भारती, त्रिलोक टम्टा, प्रकाश शिल्पी, सगीर उद्दीन, आसिफ, एसआर टम्टा, सरस्वती खेरिया, आनंद प्रकाश आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.