मेरठ, मार्च 15 -- लोहियानगर की कांशीराम कालोनी में शराब पीकर गाली गलौज का महिला व उसके बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला बोल दिया। महिला संग मिलकर दो आरोपियों ने लाठी डंडे व राड से मारपीट कर महिला, उसकी बेटी व बेटे को बुरी तरह घायल कर दिया। कांशीराम कालोनी निवासी लक्ष्मी ने बताया कि शराब पीकर कालोनी में रोज लोग हंगामा करते हैं। शुक्रवार रात भी कालोनी निवासी मुस्कान पत्नी रेहान, उनका बेटा व शाहबाज शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज कर रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो तीनों अपने घरों भागकर लाठी डंडे व राड ले आए। आरोपियों ने घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। मारपीट में लक्ष्मी, उसकी बेटी मानसी व बेटे हर्ष को गंभीर चोट आई। आसपास के लोग आए तो आरोपी फरार हो गए। लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लक्ष्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.