कांशीराम कॉलोनी में वृद्धा का कंकाल मिला
बदायूं, मई 13 -- अकेले रह रही एक वृद्धा का कंकाल उसके घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कई दिनों से घर से बदबू आने पर लोगों को शक हुआ। मंगलवार को बच्चों ने दरवाजे से झांककर देखा तो अंदर खाट पर कंकाल पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के काशीराम आवास कॉलोनी का है। यहां ब्लॉक एक के क्वार्टर नंबर सात में वृद्धा पिछले कई वर्षों से अकेली रह रही थी। उसके पति की चार साल पहले मौत हो चुकी थी। पति के निधन के बाद वह कूड़ा बीनकर गुजर-बसर करती थी। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक वृद्धा पिछले करीब दस दिनों से घर से बाहर दिखाई नहीं दी थी। मंगलवार को कुछ बच्चे खेलते हुए उसके घर के पास पहुंचे। इसी दौरान एक बच्चे ने दरवाजे से अंदर झांककर देखा तो खाट पर कंकाल पड़ा दिखाई दिया।बच्चों ने इसकी जानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.