हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में एक युवक ने कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार, बावन चुंगी निवासी हरिश्चंद्र का परिवार पिछले 16 वर्षों से काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 113/1354 में रह रहा है। उनका 30 वर्षीय पुत्र कुशमेश पेंटर का काम करता था और नशे का आदी था। बताया गया कि बुधवार रात नशे की हालत में उसने कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। कोतवाल हरिनाथ ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...