अंबेडकर नगर, जून 5 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के कटरिया याकूबपुर कांशीराम कालोनी में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ। यहां कालोनी में निवास करने वाले लोगों को पेयजल, साफ सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। नगरीय क्षेत्र में आवास की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए बसपा शासन काल में कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत कालोनी का निर्माण किया गया था। इस कालोनी में एक हजार से अधिक आवास हैं। कालोनी में सफाई न होने से नालियां गंदगी से पटी हुई हैं, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। आवासों से निकलने वाले कूड़े का नियमित निस्तारण नहीं होता है। कालोनी में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। साफ-सफाई न होने से यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कालोनी में शौचालय का सेफ्टी टैंक गंदगी से पट गया है। इन सेफ्टी टैंक...