संभल, मई 3 -- शहर के मोहल्ला हाता नखाशा स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी वर्षों से उपेक्षा और अव्यवस्थाओं का शिकार बनी हुई है, शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर व्याप्त गंदगी, अधूरी व्यवस्थाओं और अवैध कब्जों पर कड़ी नाराजगी जताई। आवासी कॉलोनी में मकान आज तक लाभार्थियों को आधिकारिक रूप से हैंडओवर नहीं किए गए, जिसके चलते कॉलोनी वर्षों से वीरान और अव्यवस्थित पड़ी रही। कुछ समय पूर्व "भीख से सीख" एनजीओ की अध्यक्ष डॉ. रैना शर्मा ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बेघर और भिक्षावृत्ति से जुड़े लोगों को यहां रहने की अनुमति देने की मांग की थी। डीएम की अनुमति के बाद जरूरतमंद लोगों को अस्थाई रूप से यहां बसाया गया, लेकिन इसका लाभ कुछ असामाजिक और संपन्न लोग भ...