बोकारो, मार्च 17 -- फुसरो, प्रतिनिधि। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रस्तावित प्रतिमा स्थल फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस में कांशीराम का 92वीं जयंती सह आजाद समाज पार्टी छठा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। अध्यक्षता व संचालन भीम आर्मी बोकारो जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने की। कहा कि कांशीराम ने डीएस-4 बामसेफ के साथ बहुजन समाज पार्टी बनाई। सोती क़ौम को जगाने के लिए गांव गांव जाकर समाज के व्यक्तियों को जगाने का काम किया। वहीं आज से छः वर्ष पहले आज़ाद समाज पार्टी (कां) गठन किया गया था। सभी प्रखंड में पार्टी का गठन किया जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद के हाथों को मजबूत करें। कोलेश्वर बौद्ध, छोटन बौद्ध, रमेश पासवान, फुलचंद रविदास, अमरजीत कुमार, धरम घासी, संजू किडर, नकुल रवि...