लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता एमएलसी डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव को कांशीराम विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने मुख्यमंत्री रहते हुए कांशीराम के जन्मदिन की छुट्टी रद्द कर दी थी। उनके नाम पर बनाए गए जिले, मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया था।उन्होंने कहा कि अरबी-फारसी विश्वविद्यालय कांशीराम के नाम पर था, जिसे बदलकर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती कर दिया गया। सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज का नाम भी कांशीराम के नाम पर था, जिसे बदलकर महमूदुल हसन नदवी के नाम से कर दिया। कांशीराम नगर का नाम बदलकर कासगंज कर दिया। दलितों को रिझाने के लिए वह कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मना रहे हैं। जब सत्ता में रहते हैं तो इनके पीडीए से डी यानी दलित नदारद रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.