गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- मोदीनगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति की ओर से रविवार को भूपेंद्रपुरी कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांशीराम को उनकी 92वीं जयंती पर याद किया गया। समिति के अध्यक्ष विनोद गौतम ने कहा कि कांशीराम ने अपने शब्दों को कर्म में बदलकर सामाजिक परिवर्तन की एक नई मिसाल कायम की। बताया कि कांशीराम ने अपनी माता को लगभग 40 पृष्ठों की चिट्ठी लिखकर स्वयं को समाज के लिए समर्पित कर दिया था। इस मौके पर कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई। हरभजन मास्टर, अनिल कर्दम, सुनील कुमार एडवोकेट, राहुल कुमार, विकास गौतम, राकेश कुमार, सुभाष मास्टर, नंदकिशोर, सुरेंद्र कुमार, सीताराम, आकाश कवि आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.