शामली, मार्च 15 -- रविवार को शहर के टंकी रोड स्थित रविदास मंदिर में दलितों, पिछडों और शोषितों के मसीहा कांशीराम की 92वीं जयंती बडे धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा बताऐ गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोद नेता अरविन्द कुमार झाल, चेयरमैन पति धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान बाबूराम जयंत ने कांशीराम के जीवन परिचय पर प्रकाश उालते हुए अपने विचारों से अवगत कराया। उन्होने कहा कि कांशीराम ने पूरा जीवन दलितों, पिछडों और शोषितों के अधिकारों की लडाई लडी। इस अवसर पर बामसेफ बीएसपी पार्टी का गठन किया गया। इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार, कंवरपाल, लोकेन्द्र, हरपाल, अजय बावरा, बिलाल, कुलदीप, सतपाल निर्वाल, अजय...