कांशीराम की शिष्या हूं, परिवार को लाभ से हमेशा दूर रखा; मायावती ने बताया-भाई का क्यों लेना पड़ा सहारा
विशेष संवाददाता, सितम्बर 13 -- Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने शनिवार को अपने दूसरे भतीजे ईशान आनंद से भी पद छीनते हुए ऐलान किया कि अब उनके भतीजों को पार्टी में कोई पद नहीं मिलने वाला है। उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में उनकी भतीजी दीपिका आनंद को बसपा में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि यह भी उनकी कार्य क्षमता पर निर्भर करेगा। मायावती ने ये ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में किए। इसी के साथ उन्होंने खुद को हमेशा से परिवारवाद के खिलाफ बताया। मायावती ने कहा कि अविवाहित होने के नाते उन्हें मजबूरी में अपने सबसे छोटे भाई आनंद कुमार को साथ रखना पड़ा। उन्होंने खुद को बसपा संस्थापक कांशीराम की शिष्या बताया और कहा कि उन्हीं की तरह मायावती ने भी अपने परिवार को लाभ के पदों से हमेशा दूर रखा। मायावती ने ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.