औरैया, अक्टूबर 7 -- बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ अक्तूबर को औरैया विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक शुक्ला मालिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांशीराम स्मारक स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लखनऊ स्थित स्मारक स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया है। इसी क्रम में औरैया सदर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक शुक्ला मालिक ने बताया कि जिले से पार्टी पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और समर्थक शुक्रवार को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बसपा की विधानसभा स्तरीय ...