लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताबसपा रविवार को कांशीराम की जयंती पर उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में बड़े आयोजन करेगी। लखनऊ व नोएडा में प्रमुख रूप से दो बड़े आयोजन होंगे। पार्टी ने लखनऊ चलो का आह्वान किया है, जिसके तहत लखनऊ में कांशीराम स्मारक स्थल पर 12 मंडल तथा नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में छह मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटेंगे। लखनऊ में दो लाख कार्यकर्ताओं के जुटान की तैयारी है।पार्टी के केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद रविवार को राजस्थान के भरतपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटरों को महाराष्ट्र, हरियाणा/पंजाब, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, बंगाल व केरल में आयोजित कार्यक्रमों में भेजा गया है। अन्य राज्यों में भी कांशीराम की जयंती पर विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से बसपा शक्ति प्रदर्शन करेगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.