सीतापुर, मार्च 15 -- पिसावां। कांशीराम की जयंती के अवसर पर ब्लॉक क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि कांशीराम का अधूरा मिशन अब अखिलेश यादव पूरा करेंगे। देश में गैस की किल्लत को भाजपा की नीतियों का नतीजा बताते हुए जनता की परेशानी पर सरकार को घेरा। पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने अपने कार्यकाल में किए विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए भाजपा की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वादे करती है, काम नहीं। इस दौरान सपा के विधानसभा अध्यक्ष रमेश शुक्ल, राबिन सिंह यादव, महिपाल सिंह यादव, मनोज यादव, रामबेटी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...