उरई, फरवरी 28 -- उरई। होली के मौके पर शहर को साफ सुथरा रखने के लिए विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की गई है। इसी क्रम में सफाई निरीक्षक संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा कर्मियों ने कांशीराम कालोनी में अभियान चलाते हुए इलाके को साफ सुथरा कर स्वच्छता का संदेश दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह अभियान त्योहार तक अनवरत रुप से चलेगा। होलिका के दिन विशेषकर सफाई कराई जाएगी। सभी सफाई नायकों को निर्देशित किया गया है। शनिवार को नगर पालिका के सफाई विभाग ने कोंच रोड स्थित कांशीराम कालोनी में सफाई अभियान चलाया गया। सभी 34 वार्डों से बड़ी संख्या में कर्मचारी झाडू, फावड़ा, गेती, जेसीबी, कूड़ा वाहन लेकर पहुंचे और हर कोने को साफ किया गया। कालोनी के मेन रास्ते से लेकर गलियों को पूर्णतया सफाई करते हुए इलाकाई लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.