कांशीराम कालोनी में लगा नि:शुल्क एक्सरे स्वास्थ्य शिविर
हमीरपुर, जून 12 -- मौदहा, संवाददाता। गरीब, वंचित व असहाय लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के मकसद से संचालित नि:शुल्क एक्स-रे योजना के तहत कस्बे के छिमौली रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य टीम ने झुग्गी-झोपड़ी व गरीब बस्ती में जाकर लोगों का एक्स-रे कर नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा दी। शिविर में डॉ.सत्यनारायण, एक्स-रे टेक्नीशियन, सीएचओ बृजमोहन, तरन्नुम, स्फूर्ति, एसटीएस सुशील कुमार आदि ने काशीराम कॉलोनी पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम ने मौके पर ही एक्स-रे कर मरीजों को रिपोर्ट व जरूरी परामर्श दिया। घर के पास ही नि:शुल्क एक्स-रे व जांच की सुविधा मिलने से आम जनमानस के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने शासन की इस योजना की सराहना की और कहा कि इससे गरीबों को बड़ी राहत मिली है। समय व पैसे की बचत होने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.