कांशीराम कलोनी में असमाजिक तत्वों से महिलाएं परेशान
एटा, जून 9 -- कांशीराम शहरी आवास कालोनी एक बार फिर सुर्खियों में है। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे कॉलोनीवासियों ने न केवल अवैध कब्जों और गंदगी की शिकायत की, बल्कि कानून-व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कालोनी में शाम होते ही जुआरियों और शराबियों का जमावड़ा लगना आम बात हो गई है। खुलेआम शराबखोरी होती है और कई बार विवाद भी होते हैं। कालोनी की महिलाओं का कहना है कि जब भी किसी घटना या विवाद की शिकायत की जाती है तो आश्वासन तो मिल जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर असर दिखाई नहीं देता। पुलिस और संबंधित विभाग नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई करते तो कालोनी असामाजिक गतिविधियों का अड्डा न बनती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.