कांशीराम आवास में संदिग्ध हालत में युवती की मौत
महाराजगंज, मई 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवा विद्यापति स्थित कांशीराम आवास में संदिग्ध हालत में युवती की मौत में हत्या की सूचना से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका मूल रूप से चौक थानाक्षेत्र के केवलापुर गांव की निवासी बताई जा रही है। बरवा विद्यापति कांशीराम आवास में उसके पिता के नाम से मकान आवंटित है। युवती अपनी मां व भाई के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन शव की अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने डायल-112 पर कॉल कर युवती की हत्या की आशंका जताई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। परिजनों से बातचीत के बाद शव को कब्जे में लेकर वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.