बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती। पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अमहट उपकेंद्र अंतर्गत कांशीराम आवास में विभागीय टीम ने चेकिंग अभियान चलाया था। पांच व्यक्ति विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए। सुनील कुमार, शब्बीर, राबिया , बशीर अहमद व शुभम सोनकर शामिल थे। इन उपभोक्ताओं के परिसर पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, इन सभी का कनेक्शन मीटर से ऑनलाइन काट दिया गया था। बिना बिल का भुगतान किए, बिना रिचार्ज किए अवैध रूप से मीटर को बाई पास कर बिजली चोरी की जा रही थी। अवर अभियंता वीके सिंह ने बताया कि विद्युत थाने में विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...