आजमगढ़, फरवरी 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के रैदोपुर स्थित कांशीराम आवास में रहे करीब दो सौ लोगों की बिजली काट दी गई है। इन पर एक करोड़ 80 लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया है। बिजली विभाग की कार्रवाई से कालोनी में हड़कंप मचा है। बिजली न रहने से लोगों के सामने पानी की भी समस्या खड़ी हो गई है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-प्रथम पीके गुप्ता ने बताया है कि शासन की तरफ से बकाया बिल जमा करने के लिए ओटीएस योजना संचालित है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी उपभोक्ता बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। जब तक बकाया नहीं जमा किया जाएगा, तब तक कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.